logo

आजसू की स्थापना दिवस को मनाने की सिमडेगा में तैयारी पूरी, स्वास्थ्य, शिक्षा, हरियाली को लेकर फैलाई जाएगी जागरूकता

simdega3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आजसू पार्टी जिला कार्यालय सिमडेगा में 22 जून को आजसू पार्टी की स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मानाया जाएगा।  इस पर  बैठक कर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष  धुपेंद्र पांडे ने कहा की आजसू पार्टी सिमडेगा जिला कमेटी की ओर से 90 दिन आजसू पार्टी के द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, हरियाली के तहत सिमडेगा जिला के 94 पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर एवं शिक्षा और हरियाली पर जागरूकता अभियान 22 जून से  शुरू किया जाएगा। जिला सचिव विकास बड़ाईक ने कहा की पार्टी के केंद्रीय निर्देशानुसार पूरे झारखंड के 24 जिलों 81 विधानसभा में स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें आजसू पार्टी सिमडेगा जिला कमेटी 22 जून को संकल्प दिवस की तैयारी पूरी कर ली है। 


मील का पत्थर साबित होगी यह यात्रा 
जिला उपाध्यक्ष अनिल मेहर ने कहा की स्वास्थ्य शिक्षा के यात्रा के माध्यम से आजसू पार्टी जनमानस तक पहुंचने एवं लोगो को सेवा करने का काम करेगी। यह आजसू पार्टी सिमडेगा जिला के लिए यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगा। बुद्धिजीवी मंच  जिला अध्यक्ष  अभिजीत रंजन ने कहा की इस वर्ष 2023 को केंद्रीय निर्देशानुसार संघर्ष वर्ष माना गया था। जिसमें आजसू के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार को सड़क से लेकर सदन तक चुनौती देने का काम किया। जिससे सरकार बिना सोचे समझे गलत  निर्णय लेकर झारखंड के जनता को ठगने एवं गुमराह करने का काम किया। जिससे जनमानस के बीच आक्रोश है। मौके पर पर उपस्थित सिमडेगा प्रखंड अध्यक्ष  अजय कुमार साहू ,प्रखंड सचिव  देवेंद्र साहू ,महिला मोर्चा जिाध्यक्ष पुनीता लकड़ा ,महिला मोर्चा सचिव नील प्रभा तिग्गा मौजूद रहे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N